अम्बेडकरनगर | रिपोर्ट: मृत्युंजय शर्मा (बस्ती मंडल न्यूज़)
अम्बेडकरनगर जिले में नौकरी दिलाने के नाम पर युवाओं से ठगी का एक बड़ा मामला प्रकाश में आया है। झारखंड वन विभाग में वन दरोगा के पद पर भर्ती कराने का झांसा देकर जालसाजों ने जिले के कई युवकों से 12.61 लाख रुपये हड़प लिए। बस्ती मंडल न्यूज़ के रिपोर्टर मृत्युंजय शर्मा की पड़ताल के मुताबिक, एसपी अभिजीत आर शंकर के कड़े निर्देश पर पुलिस ने इस गिरोह के 6 सदस्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विदेशी नहीं, अपनों ने ही बुना जाल
जलालपुर क्षेत्र के डीह भियांव निवासी धीरज निषाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रांची के राहुल कुमार, राजीव कुमार, धर्मेंद्र यादव, मनोज पंडित, अमित सिंह और इटावा के विकल कुमार ने मिलकर इस पूरी साजिश को अंजाम दिया। इन जालसाजों ने झारखंड वन विभाग का फर्जी विज्ञापन दिखाकर धीरज और उनके साथियों को अपने झांसे में लिया था।
वर्दी से लेकर मेडिकल तक का किया नाटक
बस्ती मंडल न्यूज़ की ग्राउंड रिपोर्ट में सामने आया कि ठगी का तरीका बेहद शातिर था:
- पीड़ितों को धनबाद ले जाकर रेलवे स्टेशन के पास ठहराया गया।
- सरकारी अस्पताल में फर्जी तरीके से मेडिकल चेकअप कराया गया।
- बोकारो ले जाकर बाकायदा वर्दी भी दी गई ताकि किसी को शक न हो।
- पुलिस वेरिफिकेशन का ड्रामा रचकर विश्वास जीता गया।
मानदेय न आने पर खुला राज
जब कई महीनों तक पीड़ितों के बैंक खातों में सैलरी (मानदेय) नहीं आई, तब उन्हें ठगी का एहसास हुआ। इस गिरोह ने धीरज के अलावा कटका, रूस्मपुर, जलालपुर और राजेसुल्तानपुर के कुल 8-9 युवाओं से लाखों रुपये वसूले थे।
पुलिस की कार्रवाई
अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्याम देव ने बताया कि धीरज निषाद की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही

0 टिप्पणियाँ