बस्ती। जनपद में होली के त्योहार पर शांति व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस महानिरीक्षक व पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अभियान में मुंडेरवा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बुधवार रात मुखबिर की सूचना पर छापेमारी कर 17 पेटी अवैध देशी शराब बरामद की है।
मुखबिर की सूचना पर दी दबिश
होली के मद्देनजर क्षेत्राधिकारी (CO) रुधौली कुलदीप सिंह यादव और मुंडेरवा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान सटीक सूचना मिली कि सिकरा बरगाह स्थित एक गोदाम के पास बिना परमिट के अवैध शराब बेची जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने रात करीब 8:30 बजे घेराबंदी कर दो आरोपियों को रंगे हाथ दबोच लिया।
बरामदगी और आरोपियों की पहचान
पुलिस ने मौके से 'बंटी बबली' ब्रांड की 17 पेटी (कुल 765 टेट्रा पैक) देशी शराब बरामद की है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार है:
दीनदयाल (32 वर्ष): पुत्र गिरजेश प्रसाद, निवासी सिकरा बरगाह, मुंडेरवा।
श्यामसुंदर (32 वर्ष): पुत्र शिवप्रसाद चौधरी, निवासी सिकरा बरगाह, मुंडेरवा।
पुलिस टीम का सराहनीय कार्य
इस सफल छापेमारी में मुंडेरवा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक जावेद खान, जीतन यादव और कांस्टेबल आशीष श्रीवास्तव, शैलेंद्र कुमार, धर्मेंद्र कुमार गौतम सहित महिला कांस्टेबल मौसम यादव और शिमला मोर्या की सक्रिय भूमिका रही। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
0 टिप्पणियाँ