मामला क्या है?
शहर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक निजी आवास में 'चंगाई सभा' के नाम पर बड़े पैमाने पर धर्मांतरण कराए जाने का आरोप लगा था। हिंदू संगठनों के विरोध के बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने इस मामले में मास्टरमाइंड अजफरुल हक समेत 8 नामजद और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
अब तक की कार्रवाई:
पुलिस ने मुख्य आरोपी के घर से कई संदिग्ध धार्मिक साहित्य और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं।
बताया जा रहा है कि इस रैकेट के तार अन्य जिलों और संभवतः सीमा पार से भी जुड़े हो सकते हैं।
0 टिप्पणियाँ