बस्ती: जिले के प्रशासनिक गलियारों में उस वक्त हड़कंप मच गया जब विधान परिषद में बस्ती जिलाधिकारी और उनके स्टाफ द्वारा एक माननीय सदस्य (MLC) की अनदेखी का मामला उठाया गया। आरोप है कि फोन पर संपर्क करने के दौरान डीएम के अर्दली ने पद की गरिमा के खिलाफ टिप्पणी की। शासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए रिपोर्ट तलब की है। वहीं, दूसरी ओर हरैया तहसील के कुचुरूआ गांव में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने के बाद क्षेत्र में तनाव है, पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
0 टिप्पणियाँ