**बस्ती मंडल न्यूज़ की रिपोर्ट: **
जलालपुर: तहसील क्षेत्र के एक मोहल्ले में आज सुबह जब विद्युत विभाग की विजिलेंस टीम बिजली चोरी पकड़ने पहुंची, तो कुछ स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। विवाद इतना बढ़ा कि टीम पर पथराव कर दिया गया, जिससे विभाग की गाड़ी का शीशा टूट गया। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को संभाला। पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में तीन लोगों को हिरासत में लिया है।

0 टिप्पणियाँ