बांसी: कलानन के सिवान में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, कई बीघा फसल जलकर राख


**बस्ती मंडल न्यूज़ की रिपोर्ट: **
​बांसी (सिद्धार्थ नगर): तहसील क्षेत्र के कलानन गांव के पास रविवार की दोपहर बिजली के शॉर्ट सर्किट से गेहूं की खड़ी फसल में भीषण आग लग गई। तेज पछुआ हवाओं के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और बगल के खेतों को भी अपनी चपेट में ले लिया।
​घटना का विवरण:
ग्रामीणों के अनुसार, खेत के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार (11,000 वोल्ट) के आपस में टकराने से निकली चिंगारी सूखी फसल पर गिरी। देखते ही देखते आग की लपटें आसमान छूने लगीं। गांव के सैकड़ों लोग बाल्टियों में पानी और मिट्टी लेकर दौड़ पड़े। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक किसान राम फेर और अन्य पड़ोसी किसानों की लगभग 5 से 6 बीघा तैयार गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
​प्रशासनिक रिपोर्ट:
सूचना मिलते ही क्षेत्रीय लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर जले हुए रकबे का मुआयना किया है। ग्रामीणों का आरोप है कि जर्जर तारों की शिकायत कई बार बिजली विभाग से की गई थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई, जिसका खामियाजा आज गरीब किसानों को भुगतना पड़ा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Close Menu