भानपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत लंबित पड़े कार्यों को गति दी जा रही है। आज शाम विकास खंड कार्यालय से मिली रिपोर्ट के अनुसार, आधा दर्जन से अधिक प्राथमिक विद्यालयों में बाउंड्री वॉल का काम युद्धस्तर पर शुरू किया गया है। खंड विकास अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि निर्माण सामग्री में किसी भी प्रकार की मिलावट बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
0 टिप्पणियाँ