हरैया तहसील अंतर्गत नेशनल हाईवे पर खड़ी एक डीसीएम ट्रक से बाइक सवार की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। घायल युवक की पहचान स्थानीय निवासी के रूप में हुई है, जिसे राहगीरों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को रास्ते से हटाया ताकि शाम के समय लगने वाले जाम को खोला जा सके।
0 टिप्पणियाँ