Ad Code

ब्रेकिंग न्यूज़: लोड हो रहा है... ताज़ा हेडलाइंस आ रही हैं...

संतकबीरनगर: बड़ी खबर! अब BDO और सचिव पर भी गिरा कानून का डंडा, भाजपा नेता पर केस के बाद प्रशासन ने दर्ज किया जवाबी मुकदमा


संतकबीरनगर। पौली ब्लॉक का विवाद अब आर-पार की जंग में तब्दील हो चुका है। भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद सिंह पर मुकदमा दर्ज होने के बाद अब मामले में बड़ा मोड़ आया है। कोर्ट और भारी दबाव के बीच पुलिस ने खंड विकास अधिकारी (BDO) श्वेता वर्मा और पंचायत सचिव रमाकांत के खिलाफ भी भ्रष्टाचार और मारपीट की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

क्या था मामला?

​पहले खबर आई थी कि भाजपा नेता पर सरकारी काम में बाधा डालने का केस हुआ, लेकिन अब नेता के आरोपों को भी पुलिस ने एफआईआर में बदल दिया है। आरोप है कि सचिव ने राशन कार्ड के लिए 2000 रुपये की रिश्वत मांगी थी और विरोध करने पर BDO के सामने ही नेता के साथ अभद्रता और मारपीट की गई।

भ्रष्टाचार की धाराओं में नपे अधिकारी

​पुलिस ने BDO और सचिव पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (Anti-Corruption Act) की धाराओं समेत मारपीट का केस दर्ज किया है। अब दोनों ही पक्ष कानूनी लपेटे में हैं और जांच के बाद ही साफ होगा कि असली गुनहगार कौन है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Close Menu