अभियान के मुख्य बिंदु:
नए कानूनों की जानकारी: टीम ने महिलाओं को हाल ही में लागू हुए नए कानून के प्रावधानों के बारे में विस्तार से बताया, ताकि वे अपने अधिकारों के प्रति सजग रह सकें।
साइबर अपराध से सुरक्षा: वर्तमान डिजिटल युग में साइबर ठगी और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के प्रति बालिकाओं को टिप्स दिए गए। उन्हें बताया गया कि अनजान लिंक या ओटीपी साझा करने से कैसे बचें।
अपराध से बचाव व हेल्पलाइन: किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता प्राप्त करने के लिए हेल्पलाइन नंबरों (1090, 112, 181, 1076) के उपयोग के बारे में जागरूक किया गया।
निडर बनने का आह्वान: पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को प्रेरित किया कि वे किसी भी प्रकार के उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाएं; पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है।
0 टिप्पणियाँ