Ad Code

ब्रेकिंग न्यूज़: लोड हो रहा है... ताज़ा हेडलाइंस आ रही हैं...

बस्ती: लाखों की धोखाधड़ी से परेशान कोटेदार ने दी जान, जमीन के नाम पर हड़पे थे 16 लाख; 4 पर मुकदमा दर्ज


​बस्ती (रुधौली)। रुधौली थाना क्षेत्र के मधवापुर गांव में एक 32 वर्षीय कोटेदार विजय प्रताप यादव की आत्महत्या के मामले ने तूल पकड़ लिया है। जमीन दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी और फिर आरोपियों द्वारा किए गए उत्पीड़न से तंग आकर कोटेदार ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर चार नामजद समेत कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
​जमीन के नाम पर 16 लाख की ठगी
​मृतक के पिता बेचन प्रसाद ने गंभीर आरोप लगाए हैं कि पचारी खुर्द निवासी अखिलेश यादव, अवधेश यादव और शिव कुमार ने उनके बेटे को अपनी साजिश में फंसाया। जमीन दिलाने के नाम पर अलग-अलग किस्तों में कुल 16 लाख रुपये ले लिए गए। जब विजय प्रताप ने अपनी रकम वापस मांगी, तो आरोपियों ने पैसे लौटाने के बजाय उसे अपमानित किया और जान से मारने की धमकी दी।
​बाउंस हुआ चेक, विसरा रिपोर्ट में जहर की पुष्टि
​मानसिक तनाव के चलते 15 दिसंबर को विजय प्रताप ने जहर खा लिया था, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। विसरा रिपोर्ट में जहर की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। आरोप है कि मौत के बाद दबाव पड़ने पर आरोपियों ने 95 हजार रुपये लौटाए और बाकी रकम के लिए 16 लाख का चेक दिया, जो बैंक में बाउंस हो गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Close Menu