सिद्धार्थनगर: पैमाइश का पत्थर उखाड़कर जमीन पर कब्जे का प्रयास, एसडीएम के आदेश पर भवानीगंज पुलिस ने दर्ज किया केस

 



डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर)।

भवानीगंज थाना क्षेत्र के देईपार गांव में कानूनी प्रक्रिया के तहत लगाए गए पैमाइश के पत्थर को उखाड़कर फेंकने और भूमि पर अवैध कब्जे का एक गंभीर मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़ित की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए उपजिलाधिकारी (एसडीएम) के निर्देश के बाद भवानीगंज पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

​क्या है पूरा मामला?

​भवानीगंज थाना क्षेत्र के मारूफचक गांव के निवासी दीनानाथ (पुत्र ललित) ने एसडीएम को एक शिकायती पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई थी। पीड़ित दीनानाथ के अनुसार, वह गाटा संख्या 1148 (क्षेत्रफल 0.1320 हेक्टेयर) के मूल खातेदार हैं। इस जमीन का धारा 116 के अंतर्गत कानूनी रूप से बंटवारा भी हो चुका है।

​कानूनी प्रक्रिया (धारा 24 व 116) पूरी होने के बाद प्रशासन द्वारा उक्त भूमि पर सीमांकन के लिए 'पत्थर नसब' (पैमाइश का पत्थर) किया गया था।



दबंगई से उखाड़ा पत्थर, विरोध करने पर महिलाओं को किया आगे

​शिकायतकर्ता का आरोप है कि देईपार गांव के रहने वाले कुछ लोगों ने कानूनी आदेशों को ताक पर रखकर जमीन पर लगे पैमाइश के पत्थर को उखाड़ कर फेंक दिया और वहां बनी दीवार भी तोड़ दी। आरोपी उस स्थान पर कंडौरा व मंडिला रखकर अवैध रूप से कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं।

​पीड़ित का यह भी आरोप है कि जब वह मौके पर जाकर इसका विरोध करता है, तो विपक्षी दल की ओर से महिलाओं को आगे कर दिया जाता है, जो गाली-गलौज और विवाद पर आमादा हो जाती हैं।

​इन लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

​पीड़ित दीनानाथ की तहरीर पर एसडीएम के कड़े निर्देश के बाद भवानीगंज पुलिस ने देईपार गांव के निवासी:

  1. ​धर्मेन्द्र यादव (पुत्र सुन्नर यादव)
  2. ​काजल यादव (पत्नी धर्मेन्द्र यादव)
  3. ​राधेश्याम यादव (पुत्र धर्मराज यादव)
  4. ​इन्द्रावती (पत्नी विजय यादव) के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
  5. थानाध्यक्ष का बयान:

    भवानीगंज थाना प्रभारी विजय शंकर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि एसडीएम के निर्देश पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और पुलिस मामले की गहनता से जांच कर आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Close Menu