युवती को भगाने वाला 'टमाटर' गिरफ्तार, अपहृता सकुशल बरामद

 



बस्ती मंडल न्यूज डेस्क | संतकबीर नगर

जनपद की धर्मसिंहवा थाना पुलिस ने 'मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0' के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवती को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के चंगुल से युवती को भी सकुशल बरामद कर लिया है।

शादी का झांसा देकर भगाने का था आरोप

​जानकारी के अनुसार, धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र की एक महिला ने 27 अप्रैल 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी अविनाश उर्फ टमाटर ने उनकी बेटी को शादी का झांसा दिया और उसे बहला-फुसलाकर भगा ले गया। पुलिस ने तत्काल मामले की गंभीरता को देखते हुए बीएनएस (BNS) की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी।

सिकरी नहर पुलिया के पास से हुई गिरफ्तारी

​पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के दौरान, शनिवार (2 मई 2026) को पुलिस टीम ने सटीक सूचना पर आरोपी अविनाश उर्फ टमाटर को सिकरी नहर पुलिया के पास से धर दबोचा। आरोपी धर्मसिंहवा के मेंहदूपार का निवासी है।

पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई

​महिला अपराधों के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए धर्मसिंहवा पुलिस ने महज 5 दिनों के भीतर आरोपी को जेल और युवती को उसके परिवार तक पहुंचाने में सफलता हासिल की। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक संदीप कुमार राय, सुरेंद्र यादव और महिला कांस्टेबल पूनम गौंड की मुख्य भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Close Menu