सिद्धार्थनगर (डुमरियागंज): रंगों के त्योहार होली को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए सिद्धार्थनगर पुलिस ने कमर कस ली है। प्रसिद्ध धार्मिक स्थल भारत भारी सहित समूचे डुमरियागंज क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि त्योहार के उत्साह के बीच कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाई जाएगी।
ड्रोन और सोशल मीडिया पर पैनी नजर
क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज बृजेश वर्मा ने बताया कि पुलिस बल पूरी तरह अलर्ट पर है।
डिजिटल निगरानी: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर विशेष सेल नजर रख रही है। भड़काऊ पोस्ट या अफवाह फैलाने वालों पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।
होलिका दहन सुरक्षा: भारत भारी नगर पंचायत के दर्जनों चिन्हित स्थलों पर बीट कांस्टेबलों की तैनाती की गई है ताकि दहन के समय कोई विवाद न हो।
संवेदनशील इलाकों में QRT तैनात
पुलिस ने डुमरियागंज, भवानीगंज, पथरा बाजार और त्रिलोकपुर थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठकें कर संभ्रांत नागरिकों से सहयोग की अपील की है।
त्वरित कार्रवाई के लिए क्यूआरटी (Quick Response Team) को सक्रिय कर दिया गया है।
शराब पीकर हुड़दंग करने वाले, स्टंट दिखाने वाले बाइक सवारों और शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
पुराने विवादित स्थलों पर विशेष पहरा
सीओ बृजेश वर्मा के अनुसार, जिन स्थानों पर पूर्व में तनाव की स्थिति रही है, उन्हें चिन्हित कर वहां अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस का मुख्य उद्देश्य आपसी भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द को बनाए रखना है।
0 टिप्पणियाँ