बस्ती मंडल न्यूज़ (ब्यूरो): सिद्धार्थनगर जनपद में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे कड़े अभियान के तहत बाँसी पुलिस और जनपदीय एन्टी थेफ्ट/सर्विलांस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक (SP) के कुशल नेतृत्व और दिशा-निर्देशन में कार्य करते हुए टीम ने चोरी की 05 वारदातों का सफल अनावरण किया है।
शातिर चोरों का गैंग गिरफ्तार
पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर घेराबंदी करते हुए 02 शातिर चोरों को रंगे हाथ दबोच लिया। इन चोरों की गिरफ्तारी से क्षेत्र में पिछले कई दिनों से हो रही सिलसिलेवार चोरी की घटनाओं पर विराम लगा है।
बरामदगी का विवरण:
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई में अभियुक्तों के पास से चोरी का भारी माल और नकदी बरामद की गई है:
- नकद: ₹12,400/- (चोरी किए गए रुपयों में से शेष)।
- इलेक्ट्रॉनिक सामान: 02 बड़ी बैटरी, 01 D.V.R, 01 कंप्यूटर माउस।
- वारदात के औजार: 01 लोहे की सब्बल, 01 पेचकस और 01 पिलास (जिसका उपयोग ताला तोड़ने में किया जाता था)।
पुलिस की सक्रियता से अपराधियों में खौफ
SP के सख्त आदेश के बाद पुलिस टीम लगातार गश्त और संदिग्धों पर नजर रख रही थी। बाँसी पुलिस और एन्टी थेफ्ट टीम की इस संयुक्त कार्रवाई ने अपराधियों के हौसले पस्त कर दिए हैं। पुलिस अब गिरफ्तार चोरों के पुराने आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है ताकि उनके अन्य साथियों तक पहुँचा जा सके।

0 टिप्पणियाँ