धनघटा में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का धमाल: होनहारों ने दिखाया दम, टॉपर को मिलेगी साइकिल | बस्ती मंडल न्यूज़

 



संत कबीर नगर | रिपोर्ट: ब्यूरो रिपोर्ट (बस्ती मंडल न्यूज़)

​संत कबीर नगर जिले के धनघटा क्षेत्र में छात्रों की प्रतिभा को निखारने के लिए एक शानदार पहल की गई है। शारदा साइंस एकेडमी मुण्डेरा सेमरडाड़ी में रविवार को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का सफल आयोजन हुआ, जिसमें क्षेत्र के 51 छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। बस्ती मंडल न्यूज़ की पड़ताल के मुताबिक, एकेडमी के प्रधानाचार्य धीरेन्द्र त्रिपाठी की देखरेख में यह परीक्षा पूरी तरह नकलविहीन और कड़ाई के साथ संपन्न कराई गई।

विजेताओं पर होगी इनामों की बौछार

​प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों के लिए संस्थान ने बड़े पुरस्कारों की घोषणा की है। बस्ती मंडल न्यूज़ को मिली जानकारी के अनुसार पुरस्कारों की सूची इस प्रकार है:

  • प्रथम स्थान: शानदार साइकिल
  • द्वितीय स्थान: सीलिंग फैन
  • तृतीय स्थान: 1100 रुपये नकद
  • चतुर्थ स्थान: 501 रुपये नकद
  • पंचम स्थान: दीवार घड़ी और प्रोत्साहन राशि

​प्रधानाचार्य धीरेंद्र त्रिपाठी ने जोर देते हुए कहा कि आज के दौर में किताबी ज्ञान के साथ-साथ सामान्य ज्ञान का होना बेहद अनिवार्य है।

विशेष सूचना: बस्ती मंडल न्यूज़ की अनूठी पहल

होनहार छात्रों के लिए सुनहरा मौका!

'बस्ती मंडल न्यूज़' क्षेत्र के मेधावी छात्रों के लिए स्कॉलरशिप टेस्ट का आयोजन कर रहा है।

  • पात्रता: कक्षा 6 से 9 तक के छात्र।
  • रजिस्ट्रेशन शुल्क: मात्र 99 रुपये।
  • बड़ा इनाम: परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों की पूरे एक साल की स्कूल फीस 'बस्ती मंडल न्यूज़' द्वारा भरी जाएगी। अपने बच्चों का भविष्य संवारने के लिए आज ही हमसे संपर्क करें और पंजीकरण कराएं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Close Menu