बरगदवा कला से भगुरी सियाकटाई सड़क निर्माण शुरू: कई गांवों को मिलेगी कीचड़ और जलजमाव से मुक्ति | बस्ती मंडल न्यूज़

 



संत कबीर नगर। ब्यूरो रिपोर्ट: संतकबीरनगर के बेलहर क्षेत्र के निवासियों के लिए राहत भरी खबर है। ग्राम पंचायत बरगदवा कला से भगुरी सियाकटाई सहित कई गांवों को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़क का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर शुरू हो गया है। इस सड़क के बन जाने से क्षेत्र के हजारों लोगों का आवागमन सुगम हो जाएगा।

जलजमाव वाले स्थानों पर बनेगी RCC सड़क

निर्माण कार्य की खास बात यह है कि जिन जगहों पर पहले पानी जमा रहता था और कीचड़ की समस्या होती थी, वहां आरसीसी (RCC) सड़क बनाई जा रही है। वहीं, सड़क के शेष हिस्सों में डामर रोड (हाट मिक्स) का निर्माण किया जा रहा है, जिससे सड़क लंबे समय तक मजबूत बनी रहे।

विधायक के प्रयासों से हुआ जीर्णोद्धार

स्थानीय लोगों के अनुसार, लंबे समय से इस मार्ग की स्थिति जर्जर थी, जिससे लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। मेंहदावल विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी के विशेष प्रयासों के बाद इस सड़क के जीर्णोद्धार को मंजूरी मिली और अब काम शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी की लहर है।

इन गांवों को मिलेगा सीधा फायदा

यह मार्ग बरगदवा कला से होते हुए सिया कटाई, भगुरी, मेलान खुर्द और लोहरौली बाजार तक सीधा संपर्क प्रदान करेगा। स्थानीय निवासी संतोष, विपिन, मोइन खान, इजहार अली और जाफर खान ने बताया कि इस सड़क के निर्माण से न केवल यात्रा का समय बचेगा, बल्कि क्षेत्र के व्यापारिक और सामाजिक विकास को भी गति मिलेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Close Menu