डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर)। बस्ती मंडल न्यूज | ब्यूरो रिपोर्ट :
सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज में आज रंगों और हंसी का अनूठा संगम होने जा रहा है। स्थानीय कन्या इंटर कॉलेज के प्रांगण में दोपहर 12:00 बजे से भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण आजमगढ़ के सुप्रसिद्ध गायक और मशहूर कॉमेडियन संजय यदुवंशी होंगे।
चिंकू यादव के संयोजन में भव्य तैयारी
इस कार्यक्रम का आयोजन युवा नेता रामकुमार उर्फ चिंकू यादव द्वारा किया जा रहा है। चिंकू यादव ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है और क्षेत्र के लोगों को भारी संख्या में शामिल होने का निमंत्रण दिया है।
सांसद जगदंबिका पाल का संरक्षण
कार्यक्रम को लोकप्रिय सांसद माननीय जगदंबिका पाल का विशेष संरक्षण प्राप्त है। उनकी उपस्थिति में आयोजित होने वाले इस समारोह को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट है। संजय यदुवंशी अपनी कॉमेडी और गीतों से लोगों को मंत्रमुग्ध करेंगे।
दोपहर 12 बजे से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर डुमरियागंज और आसपास के क्षेत्रों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

0 टिप्पणियाँ