नगर पंचायत बढ़नी चाफा में भव्य 'सनातन दीप महोत्सव' और माता जागरण संपन्न

 



सिद्धार्थनगर। हिंदू नव वर्ष (चैत्र प्रतिपदा) विक्रम संवत 2083 के पावन अवसर पर आज नगर पंचायत बढ़नी चाफा के बलुआ समय माई दरबार में 'सनातन दीप महोत्सव' का आयोजन बड़ी ही श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ।

25 हजार दीपों से जगमगाया माई का दरबार

​इस भव्य आयोजन के दौरान माई के दरबार में 25 हजार दीप प्रज्वलित किए गए, जिससे पूरा परिसर दूधिया रोशनी और भक्तिमय वातावरण में सराबोर नजर आया। नव वर्ष की पूर्व संध्या पर आयोजित इस दीप उत्सव ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

विशाल माता जागरण और भंडारा

​शाम 05:30 बजे से शुरू हुए इस कार्यक्रम में विशाल माता जागरण का आयोजन किया गया, जहाँ कलाकारों ने भक्ति गीतों से समां बांध दिया। भारी संख्या में उमड़े श्रद्धालु देर रात तक माता की भक्ति में रमे रहे। कार्यक्रम के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें सभी भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

प्रमुख उपस्थिति एवं जन अपील

​कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह (प्रदेश प्रभारी हिंदू युवा वाहिनी उ.प्र. एवं पूर्व विधायक डुमरियागंज) रहे। नगर पंचायत अध्यक्ष धर्मराज वर्मा राघवेन्द्र सिंह ने सभी क्षेत्रवासियों को हिंदू नव वर्ष की बधाई दी और नगर को स्वच्छ व सुंदर बनाने में सहयोग की अपील की। कार्यक्रम में स्थानीय सभासदों के साथ अमित वर्मा राजकुमार भट्ट आशीष पांडे गोविंद भट्ट के साथ-साथ अन्य  कर्मयोगी परिवार सम्मिलित हुए व हिंदू जनमानस की सक्रिय भागीदारी रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Close Menu