![]() |
| दीपक सिंह प्रेमी। |
बस्ती। बस्ती मंडल न्यूज | संवाददाता: रविंद्र भट्ट
भोजपुरी सिनेमा के क्षेत्र में बस्ती जिले का नाम एक बार फिर रोशन हुआ है। पटना में आयोजित भव्य 'भोजपुरी सिने अवार्ड 2026' में बस्ती के होनहार लाल दीपक सिंह प्रेमी को बेस्ट एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर के प्रतिष्ठित अवार्ड से नवाजा गया है।
'बेटी अनमोल' फिल्म के लिए मिला सम्मान
बहुमुखी प्रतिभा के धनी कवि, गीतकार और फिल्मकार दीपक सिंह प्रेमी को यह सम्मान उनकी सामाजिक संदेशों से ओत-प्रोत भोजपुरी फीचर फिल्म 'बेटी अनमोल' के लिए दिया गया है। इस फिल्म का निर्देशन मशहूर निर्देशक रमाकांत प्रसाद ने किया है, जबकि दिग्गज कलाकार संजय पांडे इसमें मुख्य भूमिका में नजर आए हैं।
दिग्गज गीतकार विनय बिहारी ने किया पुरस्कृत
भोजपुरी जगत के प्रख्यात गीतकार विनय बिहारी ने दीपक सिंह प्रेमी को यह अवार्ड प्रदान किया। इस ऐतिहासिक पल पर दीपक सिंह प्रेमी भावुक नजर आए और उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, मित्रों और उन सभी शुभचिंतकों को दिया जिन्होंने उनके फिल्मी सफर में उनका साथ दिया।
बस्ती में खुशी की लहर
दीपक सिंह प्रेमी की इस बड़ी उपलब्धि पर जिले के साहित्यकारों, कलाकारों और प्रबुद्ध वर्ग ने उन्हें बधाई दी है। लोगों का कहना है कि दीपक ने अपनी मेहनत से न केवल अपनी पहचान बनाई है, बल्कि बस्ती के सांस्कृतिक गौरव को भी राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया है।

0 टिप्पणियाँ