उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर बस्ती मंडल में प्रशासन ने कमर कस ली है। बस्ती, सिद्धार्थनगर और संतकबीरनगर के केंद्रों पर इस बार 'आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस' (AI) और सीसीटीवी कैमरों से नकलचियों पर नजर रखी जाएगी। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार, सभी केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी गई है। मंडल के हजारों छात्र-छात्राएं इस बार परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, जिसके लिए कंट्रोल रूम भी एक्टिव कर दिया गया है।
0 टिप्पणियाँ