आलापुर: रामनगर मार्ग पर आज दोपहर एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो युवक लहूलुहान हो गए। राहगीरों ने एम्बुलेंस की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया, जहाँ से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। दोनों युवक एक शादी समारोह से वापस लौट रहे थे।

0 टिप्पणियाँ