(सिद्धार्थनगर): स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही और डेटा फीडिंग की सुस्त रफ्तार को लेकर 'बस्ती मंडल न्यूज़' द्वारा प्रमुखता से उठाए गए मुद्दे के बाद विभाग सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बेवा में BPCM वीरेंद्र और CHO की आपातकालीन समीक्षा बैठक बुलाई गई।प्रमुख सुधार और निर्णय:सख्ती: बैठक में कार्यों में ढिलाई बरतने वाले कर्मियों को सख्त चेतावनी दी गई।तत्काल सुधार: हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर दवाओं की उपलब्धता और टेली-कंसल्टेशन को तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश।जवाबदेही: अब प्रत्येक CHO को अपने क्षेत्र की साप्ताहिक रिपोर्ट सीधे ब्लॉक स्तर पर जमा करनी होगी।संपादकीय टिप्पणी: जनहित के मुद्दों को उठाना और उनका समाधान सुनिश्चित करना ही हमारी प्राथमिकता है।
0 टिप्पणियाँ