Ad Code

ब्रेकिंग न्यूज़: लोड हो रहा है... ताज़ा हेडलाइंस आ रही हैं...

सिद्धार्थनगर: पंचायत चुनाव की हलचल तेज, कलेक्टरेट के स्ट्रांग रूम में पहुँचे बैलेट पेपर और चुनावी सामग्री


​सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुँचती नजर आ रही हैं। शुक्रवार को निर्वाचन आयोग द्वारा भेजी गई महत्वपूर्ण चुनाव सामग्री सिद्धार्थनगर जिला मुख्यालय पहुँची, जिसे जिलाधिकारी कार्यालय परिसर स्थित सुरक्षित स्ट्रांग रूम में रखवाया गया है।
​ट्रक से आई बैलेट पेपर और एजेंट कार्ड की खेप
​प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, एक बड़े ट्रक के जरिए भारी मात्रा में बैलेट पेपर, एजेंट कार्ड और चुनाव से जुड़े अन्य जरूरी प्रपत्र (फॉर्म) जिला मुख्यालय लाए गए हैं। कड़े सुरक्षा घेरे में कर्मचारियों ने स्ट्रांग रूम खुलवाकर सामग्री को व्यवस्थित तरीके से सुरक्षित किया। सामग्री रखने के बाद स्ट्रांग रूम को सील कर दिया गया है और वहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
​गाँवों में बढ़ी चुनावी सरगर्मी
​भले ही अभी चुनाव की आधिकारिक तारीखों की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन सामग्री के पहुँचते ही गाँवों में चुनावी चर्चाएं तेज हो गई हैं। संभावित प्रत्याशी अब सक्रिय हो गए हैं और चौपालों पर चुनावी गणित बैठने लगा है। प्रशासनिक मुस्तैदी को देखकर माना जा रहा है कि बहुत जल्द चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Close Menu