सिद्धार्थ नगर (नौगढ़): भारत-नेपाल सीमा के करीब आज सुबह एक लावारिस बैग मिलने से सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एसएसबी (SSB) के जवानों ने मोर्चा संभाला। डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते को भी बुलाया गया। हालांकि, जांच के बाद बैग में केवल पुराने कपड़े और कुछ घरेलू सामान मिला। पुलिस अधीक्षक ने जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध वस्तु की सूचना तुरंत 112 नंबर पर दें और अफवाहों पर ध्यान न दें।
0 टिप्पणियाँ