Ad Code

ब्रेकिंग न्यूज़: लोड हो रहा है... ताज़ा हेडलाइंस आ रही हैं...

ऐतिहासिक बांसी की सड़कों पर ई-रिक्शा और अवैध स्टैंड का कब्जा; राहगीरों का पैदल चलना हुआ दूभर


​बांसी: सिद्धार्थनगर की प्राचीन और व्यापारिक तहसील बांसी में आज दोपहर यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई मिली। बांसी के मुख्य चौराहे और रानीगंज बाजार में ई-रिक्शा चालकों ने सड़क के बीचों-बीच ही अपने स्टैंड बना लिए हैं।
​जाम का झाम:
आज दोपहर एक स्कूली बस को चौराहे पार करने में करीब 30 मिनट का समय लगा। पुलिस प्रशासन की मौजूदगी के बावजूद अवैध पार्किंग पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। व्यापारियों का आरोप है कि अवैध स्टैंडों के कारण उनके शोरूम के सामने ग्राहक वाहन नहीं खड़े कर पाते, जिससे व्यापार प्रभावित हो रहा है। बांसी की जनता प्रशासन से मांग कर रही है कि शहर में ई-रिक्शा के लिए रूट निर्धारित किए जाएं और अवैध पार्किंग पर भारी जुर्माना लगाया जाए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Close Menu