Ad Code

ब्रेकिंग न्यूज़: लोड हो रहा है... ताज़ा हेडलाइंस आ रही हैं...

डुमरियागंज: विधायिका के 'बिगड़े बोल' से सियासी पारा हाई, मस्जिद-मदरसों को लेकर दी खुली चुनौती!


 डुमरियागंज की राजनीति में उस वक्त उबाल आ गया जब स्थानीय विधायिका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल होने लगा। मस्जिद और मदरसों की सुरक्षा और जांच की चर्चाओं के बीच विधायिका के तेवर बेहद तल्ख नज़र आए। उन्होंने विरोधियों को निशाने पर लेते हुए ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया जिसे अब 'बिगड़े बोल' के तौर पर देखा जा रहा है।

​"हाथ लगाकर तो दिखाएं..."

​वायरल हो रहे वीडियो में विधायिका यह कहती नज़र आ रही हैं कि लोग सिर्फ खाली बातें करते हैं, अगर दम है तो मस्जिद और मदरसे को हाथ लगाकर दिखाएं। उनके इस बयान को सीधे तौर पर प्रशासन और विरोधियों के लिए एक कड़े संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

​क्षेत्र में चर्चाओं का बाज़ार गर्म

​विधायिका के इस रुख पर क्षेत्र के प्रबुद्ध वर्ग ने मिली-जुली प्रतिक्रिया दी है:

​मर्यादा पर सवाल: कई लोगों का कहना है कि एक महिला जनप्रतिनिधि की भाषा में संयम होना चाहिए। विकास के मुद्दों को छोड़कर इस तरह की बयानबाजी से कस्बे का माहौल प्रभावित हो सकता है।

​विपक्ष का हमला: विपक्षी नेताओं ने इसे 'तुष्टिकरण की राजनीति' करार देते हुए कहा है कि विधायिका अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए जज्बाती मुद्दों का सहारा ले रही हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Close Menu