भानपुर। तहसील के कई गांवों में ई-पॉस मशीनों में नेटवर्क की समस्या के कारण राशन वितरण का कार्य बाधित हो गया है। कोटेदारों का कहना है कि मशीनों के पुराने होने के कारण सर्वर कनेक्ट नहीं हो पा रहा है। ग्रामीण सुबह से ही लंबी लाइनों में खड़े हैं, जिस पर आपूर्ति निरीक्षक ने जल्द तकनीकी समाधान का दावा किया है।
0 टिप्पणियाँ