क्या है पूरा मामला?
क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज श्री बृजेश कुमार वर्मा के निर्देशन एवं थानाध्यक्ष बृजेश सिंह के नेतृत्व में आज दिनांक 06 फरवरी 2026 को थाना भवानीगंज पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कार्रवाई की गई। पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170/126/135 के तहत एक महिला अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान:
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान श्रीमती देवी पत्नी राकेश उर्फ गोबरे, निवासी बायताल, थाना भवानीगंज, जनपद सिद्धार्थनगर के रूप में हुई है।
पुलिस टीम में ये रहे शामिल:
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में मुख्य रूप से निम्नलिखित पुलिसकर्मी शामिल रहे:
उ0नि0 अरविन्द कुमार तिवारी
हे0का0 सुरेन्द्र यादव
का0 राघवेन्द्र तिवारी
म0का0 किरन यादव
पुलिस प्रशासन का कहना है कि जनपद में शांति और सुरक्षा का माहौल बनाए रखने के लिए इस तरह की निरोधात्मक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
0 टिप्पणियाँ