**बस्ती मंडल न्यूज़ की रिपोर्ट: **
बस्ती (सदर): आज सुबह पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के अंतर्गत निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पास एक मक्का लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक की रफ्तार तेज थी और मोड़ पर संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हुआ। गनीमत रही कि चालक और खलासी को मामूली चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को हटवाकर यातायात सुचारू कराया। करीब 2 घंटे तक लखनऊ-गोरखपुर मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही।

0 टिप्पणियाँ