Ad Code

ब्रेकिंग न्यूज़: लोड हो रहा है... ताज़ा हेडलाइंस आ रही हैं...

"बहू सम्मेलन" से घर-घर पहुँची सुरक्षा की गूँज

​**बस्ती मंडल न्यूज़ की रिपोर्ट: **

​डुमरियागंज, सिद्धार्थनगर: जनपद में SSP के निर्देशन में 'मिशन शक्ति 5.0' अब एक जन-आंदोलन का रूप ले चुका है। इसी कड़ी में थाना डुमरियागंज पुलिस द्वारा ग्राम मेहीहरदो में एक अनूठा "बहू सम्मेलन" आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना था, बल्कि उन्हें घर-परिवार के भीतर भी सुरक्षा और सम्मान का वातावरण देना था।
​महिला पुलिस कर्मियों ने ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी हेल्पलाइन नंबरों (1090, 181, 1076, 112, 1930) के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान 'नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन' का संदेश देते हुए पुलिस ने साइबर अपराध और नए कानूनों की जानकारी दी। गाँव की बहुओं ने पुलिस के इस अपनत्व भरे व्यवहार की जमकर सराहना की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Close Menu