जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आज देर शाम तक कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक चली। डीएम ने जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़कों की मरम्मत न करने वाली कार्यदायी संस्थाओं को ब्लैकलिस्ट करने की चेतावनी दी। उन्होंने निर्देश दिया कि मार्च से पहले सभी लक्ष्य पूरे कर लिए जाएं।
0 टिप्पणियाँ