Ad Code

ब्रेकिंग न्यूज़: लोड हो रहा है... ताज़ा हेडलाइंस आ रही हैं...

डुमरियागंज ब्लॉक के आरोग्य मंदिर में सेहत से खिलवाड़, 10:30 बजे लटकता मिला ताला!

डुमरियागंज (बस्ती मंडल न्यूज़):
उत्तर प्रदेश सरकार ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए 'आरोग्य मंदिर' (HWC) के जरिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, लेकिन डुमरियागंज ब्लॉक के एक केंद्र पर हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है।
​मुख्य बिंदु:
​ग्राउंड जीरो रिपोर्ट: कल सुबह 10:30 बजे जब हमारी टीम मौके पर पहुंची, तो आरोग्य मंदिर के मुख्य गेट पर ताला लटकता पाया गया।
​ग्रामीणों का आक्रोश: ग्रामीणों का सीधा आरोप है कि यह केंद्र महीने में बमुश्किल कुछ ही दिन खुलता है। प्रधान द्वारा इंटरलॉकिंग और साफ-सफाई तो करवा दी गई है, लेकिन स्वास्थ्य सेवाओं का अता-पता नहीं है।
​अधिकारियों की चुप्पी: इस मामले में बेवा CSC के चिकित्सा अधिकारी को 'बस्ती मंडल न्यूज़' द्वारा आधिकारिक व्हाट्सएप संदेश भेजकर तैनात कर्मचारियों की सूची मांगी गई है। फिलहाल अधिकारी 'जूम मीटिंग' का हवाला दे रहे हैं।
​बड़ा सवाल: आखिर ड्यूटी के समय केंद्र क्यों बंद था? क्या ग्रामीणों की सेहत के साथ यह खिलवाड़ ऐसे ही चलता रहेगा?
​नोट: इस मामले में आज जब कर्मचारी से संपर्क किया गया, तो उन्होंने अपनी सफाई में क्या कहा? और विभाग ने क्या सूची सौंपी? देखिए हमारी अगली विशेष रिपोर्ट में।
​रिपोर्ट: एडिटर-इन-चीफ, बस्ती मंडल न्यूज़

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Close Menu