लोहरौली (मेंहदावल)। पशुपालकों की समस्याओं के समाधान के लिए अब डॉक्टर खुद उनके दरवाजे तक पहुंच रहे हैं। जनपद के बेलहर क्षेत्र में मोबाइल वेटरनरी यूनिट (डायल 1962) की टीम ने सक्रियता दिखाते हुए बीमार पशुओं का न केवल परीक्षण किया, बल्कि मौके पर ही नि:शुल्क उपचार और टीकाकरण भी किया।
पशु चिकित्सक डॉ. बृजेश सिंह और उनके सहयोगी सूरज कुमार ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान पशुपालकों की सूचना पर तत्काल सेवाएं प्रदान कीं। इस अभियान के तहत पशुओं को घातक खुरपका-मुंहपका (FMD) जैसी संक्रामक बीमारियों से बचाने के लिए टीके लगाए गए। टीम ने बीमार मवेशियों की गहन जांच की और जरूरी दवाइयां भी उपलब्ध कराईं।
उपचार के साथ-साथ डॉक्टर की टीम ने पशुपालकों को पशुओं के सही रखरखाव, संतुलित खान-पान और मौसमी बीमारियों से बचाव के तरीके भी विस्तार से समझाए। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपने पशुओं के साथ मौके पर पहुंचकर इस सरकारी सुविधा का लाभ उठाया। मोबाइल वेटरनरी टीम की इस तत्परता की क्षेत्र के पशुपालकों ने जमकर सराहना की है।
0 टिप्पणियाँ