Ad Code

ब्रेकिंग न्यूज़: लोड हो रहा है... ताज़ा हेडलाइंस आ रही हैं...

बस्ती में मौत के मुंह से जिंदा लौटा बाइक सवार, रोडवेज बस के नीचे आने से बाल-बाल बचा


​बस्ती। जनपद के सबसे व्यस्त हॉस्पिटल चौराहे पर गुरुवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक अनियंत्रित बाइक सवार सीधे चलती रोडवेज बस के नीचे जा घुसा। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद राहगीरों और दुकानदारों ने अपनी जान जोखिम में डालकर युवक को बस के नीचे से खींच लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। यह पूरी रूह कंपा देने वाली घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है।
​कैसे हुआ हादसा?
​घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक अपनी बाइक से जा रहा था, तभी सड़क और फुटपाथ के बीच बने गहरे गैप (ऊंचे-नीचे हिस्से) में उसकी बाइक का पहिया फंस गया। संतुलन बिगड़ने से युवक सीधे सड़क पर गिर पड़ा। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस उसे कुचलने ही वाली थी कि स्थानीय लोगों ने फुर्ती दिखाई।
​फरिश्ता बने मेडिकल स्टोर संचालक और राहगीर
​जैसे ही युवक बस के नीचे गिरा, वहां मौजूद मेडिकल स्टोर संचालकों और अन्य राहगीरों ने बिना पल गंवाए उसे बस के पहिए के पास से सुरक्षित बाहर खींच लिया। अगर चंद सेकेंड की भी देरी होती, तो युवक की जान जा सकती थी। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
​बदहाल सड़कें दे रही हैं हादसों को दावत
​CCTV फुटेज सामने आने के बाद शहर की सड़कों की हालत पर भी सवाल उठ रहे हैं। सड़क और फुटपाथ के बीच बना खतरनाक गैप दोपहिया वाहन चालकों के लिए काल साबित हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन की अनदेखी के कारण आए दिन यहां लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Close Menu