भवानीगंज (डुमरियागंज), सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जिले की भवानीगंज थाना पुलिस ने 2 जुलाई 2026 को अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पोक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त समेत कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

पहले मामले में पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत वांछित अभियुक्त केशवराम उर्फ कृपाराम प्रजापति (23 वर्ष) पुत्र रामअवध, निवासी कारेखूंट टोला मझरतिया, थाना भवानीगंज, को गिरफ्तार किया। अभियुक्त थाना भवानीगंज में पंजीकृत मु0अ0सं0 82/2026 के तहत धारा 137(2), 87, 64(1) बीएनएस एवं 3/4 पोक्सो एक्ट में वांछित था।

वहीं दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने शांति भंग की आशंका के तहत गिरधारी पुत्र परशुराम (28 वर्ष), संजय चौधरी पुत्र बालगोविंद (25 वर्ष) तथा अमरीश चौधरी पुत्र बालगोविंद (21 वर्ष) निवासी केवटली नानकार, थाना भवानीगंज, को गिरफ्तार किया। तीनों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170, 126 एवं 135 के तहत कार्रवाई की गई।

दोनों कार्रवाइयाँ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गईं। अभियान का पर्यवेक्षण अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद एवं क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा द्वारा किया गया। थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने इन अभियानों को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।

पोक्सो एक्ट के अभियुक्त की गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रामसेवक प्रसाद, कांस्टेबल सत्यप्रकाश यादव तथा कांस्टेबल जयसिंह यादव शामिल रहे। वहीं शांति भंग के आरोपियों की गिरफ्तारी उपनिरीक्षक रामशब्द यादव, हेड कांस्टेबल जितेंद्र सिंह एवं कांस्टेबल दिनेश यादव ने की।