बस्ती मंडल न्यूज़ |
बेलहर (संतकबीरनगर)। बेलहर थाना क्षेत्र के सियाझूरी गांव मोड़ पर रविवार को एक मोटरसाइकिल सवार अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराया। गनीमत रही कि इस हादसे में युवक को मामूली चोटें आईं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क किनारे नाली की व्यवस्था न होने के कारण जलजमाव और कचरा जमा रहता है, जिससे आए दिन गाड़ियां फिसल रही हैं।
कचरे की वजह से फिसली मोटरसाइकिल
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक अज्ञात मोटरसाइकिल सवार पवरिया चौराहे से होशियारी की ओर जा रहा था। जैसे ही वह सियाझूरी गांव के मोड़ पर पहुँचा, सड़क किनारे जमा कचरे और फिसलन के कारण उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई। संतुलन बिगड़ने से वह सीधे सड़क किनारे स्थित एक दीवार से टकरा गया।
राहगीरों ने की मदद
हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत दौड़कर चालक को उठाया। गनीमत रही कि उसे गंभीर चोट नहीं आई। प्राथमिक मदद के बाद युवक अपनी मोटरसाइकिल लेकर घसियारी की तरफ रवाना हो गया।
प्रशासन की लापरवाही उजागर
स्थानीय ग्रामीणों ने रोष व्यक्त करते हुए बताया कि:
- सियाझूरी मोड़ पर सड़क किनारे नाली न होने से घरों का गंदा पानी सड़क पर बहता है।
- लंबे समय से कचरा जमा होने के कारण यहां फिसलन बनी रहती है।
- शिकायत के बावजूद नाली निर्माण न होने से यह स्थान 'एक्सीडेंट जोन' बनता जा रहा है।
स्थानीय लोगों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द नाली का निर्माण कराया जाए ताकि भविष्य में किसी बड़ी अनहोनी को टाला जा सके।

0 टिप्पणियाँ