Ad Code

ब्रेकिंग न्यूज़: लोड हो रहा है... ताज़ा हेडलाइंस आ रही हैं...

मिड-डे मील बना मज़ाक:“बच्चों के निवाले में कीड़े! 7 क्विंटल अनाज सड़ा मिला, अंबेडकरनगर की प्रधानाध्यापिका सस्पेंड”



अंबेडकरनगर के अकबरपुर शिक्षाखंड स्थित कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय रामपुर सकरवारी में मिड-डे मील योजना में बड़ी लापरवाही सामने आई है। भोजन न बनने और खाद्यान्न में कीड़े मिलने के मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापिका हेमलता को निलंबित कर दिया गया है।

शिकायत के बाद जांच टीम ने विद्यालय का निरीक्षण किया, जिसमें चौंकाने वाले तथ्य सामने आए—

26 दिसंबर 2025 के बाद से स्कूल में मिड-डे मील नहीं बना।

एमडीएम पंजिका अपूर्ण पाई गई।
7 क्विंटल खाद्यान्न (4 क्विंटल चावल, 3 क्विंटल गेहूं) खुले में बिना सुरक्षित भंडारण के रखा मिला।

अनाज में कीड़े लगे पाए गए।

प्रभारी प्रधानाध्यापिका हेमलता ने एमडीएम न बनने का कारण ग्राम प्रधान द्वारा कन्वर्जन कॉस्ट की धनराशि न निकालना बताया, जबकि ग्राम प्रधान पति राजेंद्र भारती ने इस दावे का खंडन किया।
जांच में यह भी पाया गया कि पिछले 5 वर्षों के खातों से संबंधित बिल-वाउचर, कैशबुक, स्टॉक पंजिका और बैंक स्टेटमेंट प्रस्तुत नहीं किए गए। इसे उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना माना गया।
बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार पटेल ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर हेमलता को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
कार्रवाई उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद कर्मचारी वर्ग नियमावली-1973 और उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक अनुशासन एवं अपील नियमावली-1999 के तहत की गई है। मामले की जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी टांडा को नामित किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Close Menu