बस्ती मंडल न्यूज,सिद्धार्थनगर, । जिलाधिकारी ने 15 जुलाई दिन बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित जनसुनवाई कक्ष में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की शिकायतों को सुना। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं संतुष्टिपूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं, जिन पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को गंभीरता से कार्रवाई करने तथा शिकायतकर्ताओं को नियमानुसार राहत उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और सभी मामलों का निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारण किया जाए।