सिद्धार्थनगर। जनपद के ग्राम केवटली नानकार में चल रही श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के अंतर्गत रविवार को श्रद्धा और भक्ति के माहौल में कथा का आयोजन संपन्न हुआ। कथा वाचक आचार्य श्री दुर्गादास जी महाराज (श्रीधाम अयोध्या) ने भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं एवं श्रीमद्भागवत के प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा श्रवण कर उपस्थित श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर हो गए।

कथा में क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म लाभ प्राप्त किया। आयोजन समिति की ओर से बताया गया कि सोमवार, 29 जून को हवन, पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे के साथ श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का समापन होगा। इस अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालुओं से पहुंचकर हवन, पूर्णाहुति एवं प्रसाद ग्रहण करने की अपील की गई है।

इस धार्मिक आयोजन में मुख्य यजमान, आयोजक साथ बबलू चौधरी, सुनील चौधरी, राकेश यादव,नंदन भट्ट एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूरे आयोजन स्थल पर भक्तिमय वातावरण बना रहा।