बस्ती मंडल न्यूज डेस्क | अम्बेडकरनगर जनपद के अकबरपुर थाना क्षेत्र से महिला सुरक्षा के दावों को चुनौती देने वाली एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहाँ एक हाईस्कूल की छात्रा ने गांव के ही एक युवक की छेड़खानी और प्रताड़ना से तंग आकर अपनी बोर्ड परीक्षा छोड़ दी। आरोपी की बढ़ती हिमाकत के कारण छात्रा इतनी डरी हुई है कि उसने घर से निकलना तक बंद कर दिया है।
रास्ते में पीछा करने से लेकर घर में घुसने तक की हिमाकत पीड़ित छात्रा और उसके परिजनों का आरोप है कि गांव का ही रहने वाला अनुभव उर्फ कल्लू (पुत्र मनीराम विश्वकर्मा) उसे लंबे समय से परेशान कर रहा था। आरोपी अक्सर छात्रा को कोचिंग जाते समय रास्ते में रोकता था और अभद्र टिप्पणियां करता था।
हाल ही में आरोपी की हिम्मत इतनी बढ़ गई कि उसने छात्रा के घर में घुसकर उसे जबरन बाहर खींचने का प्रयास किया। उस वक्त परिजनों के हस्तक्षेप के कारण अनहोनी टल गई, लेकिन इस घटना ने छात्रा को मानसिक रूप से बुरी तरह तोड़ दिया।

0 टिप्पणियाँ