बस्ती। (संवाददाता: रविंद्र भट्ट) जनपद के रामनगर विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बांकेचोर के मजरे बरडाड नानकार से एक बड़ी और सकारात्मक खबर सामने आ रही है। गाँव में स्थित पुराने और बदहाल श्मशान घाट के जीर्णोद्धार और आधुनिक विकास के लिए शासन द्वारा मंजूरी मिल गई है। बस्ती मंडल न्यूज़ द्वारा इस जनसमस्या को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद अब यहाँ के श्मशान घाट की सूरत बदलने वाली है।

जर्जर हालत से ग्रामीणों को होती थी भारी परेशानी

बरडाड नानकार में पहले से श्मशान घाट  तो था, लेकिन देख-रेख के अभाव और बुनियादी सुविधाओं की कमी के कारण वह पूरी तरह से बेकार गड्ढो मे तबदील हो गया विशेषकर अंतिम संस्कार के समय बैठने की उचित व्यवस्था न होने और बरसात के दिनों में शेड की कमी के कारण ग्रामीणों को भारी फजीहत झेलनी पड़ती थी। अंतिम विदाई के समय होने वाली इस असुविधा को लेकर ग्रामीण लंबे समय से परेशान थे और कायाकल्प की मांग कर रहे थे।

विकास योजना के तहत होगा आधुनिक निर्माण

​अब कायाकल्प योजना के माध्यम से इस श्मशान घाट का पूरी तरह कायाकल्प किया जाएगा। योजना के तहत यहाँ निम्नलिखित प्रमुख कार्य प्रस्तावित हैं

ग्रामीणों ने 'बस्ती मंडल न्यूज़' का जताया आभार

बरडाड नानकार और बैंकचोर के ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत किया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि श्मशान घाट के विकास से अब उन्हें अपनों की अंतिम विदाई में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। बस्ती मंडल न्यूज़ की इस सार्थक पहल ने एक दबे हुए मुद्दे को प्रशासन तक पहुँचाकर विकास की राह प्रशस्त की है।