क्यों उठ रही है भवानीगंज को ब्लॉक बनाने की मांग?
स्थानीय संघर्ष समिति और ग्रामीणों का तर्क है कि भवानीगंज भौगोलिक और जनसंख्या की दृष्टि से ब्लॉक बनने की सभी शर्तें पूरी करता है।
दूरी का संकट: भवानीगंज क्षेत्र के कई गांव ऐसे हैं, जिनकी दूरी वर्तमान ब्लॉक मुख्यालय से 20 से 25 किलोमीटर तक है। वृद्धावस्था पेंशन, खाद-बीज की समस्या या मनरेगा से जुड़े कार्यों के लिए ग्रामीणों का पूरा दिन और पैसा केवल यात्रा में बर्बाद हो जाता है।
विकास की धीमी रफ्तार: बड़ा क्षेत्र होने के कारण विकास योजनाएं अंतिम छोर के गांवों तक नहीं पहुँच पा रही हैं। नया ब्लॉक बनने से यहाँ खंड विकास अधिकारी (BDO) और अन्य अधिकारियों की सीधी तैनाती होगी, जिससे क्षेत्र का कायाकल्प हो सकेगा।
व्यापारिक केंद्र: भवानीगंज पहले से ही एक बड़ा बाजार और केंद्र है। ब्लॉक बनने से यहाँ बुनियादी ढांचा सुधरेगा और व्यापारियों के लिए नए अवसर खुलेंगे।चेतावनी: ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द ही भवानीगंज को ब्लॉक घोषित करने की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई, तो वे आने वाले चुनावों में 'ब्लॉक नहीं तो वोट नहीं' का नारा बुलंद कर सकते हैं।
0 टिप्पणियाँ